31 मार्च को गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

31 मार्च को गुजरात दौरे पर पीएम मोदी

 

लोकतंत्र वाणी / संवाददाता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात दौरे पर रहेंगे, जहां वे महावीर जयंती के अवसर पर गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। यह संग्रहालय जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है तथा आगंतुकों को इसके विकास की कालानुक्रमिक जानकारी प्रदान करता है। इसके बाद प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सानंद में केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे, जिससे भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और यह देश में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने वाला दूसरा संयंत्र होगा। यह संयंत्र स्वदेशी सेमीकंडक्टर पैकेजिंग क्षमता को बढ़ावा देगा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएगा। इसके पश्चात प्रधानमंत्री वाव-थराद में ₹20,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, स्वास्थ्य, शहरी विकास, जनजातीय एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास और आमजन की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *