ट्रिपल-‘O’ नेशनल सिम्पोजियम का सफल समापन

ट्रिपल-‘O’ नेशनल सिम्पोजियम का सफल समापन
लोकतंत्र वाणी / संवाददाता
गाजियाबाद। आईटीएस डेंटल कॉलेज, गाजियाबाद के ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग द्वारा 27 से 29 मार्च 2026 तक आयोजित 23वें नेशनल ट्रिपल-‘O’ सिम्पोजियम का सफल समापन हुआ। देशभर से आए 500 से अधिक दंत चिकित्सकों, एमडीएस विद्यार्थियों और निजी चिकित्सकों की भागीदारी ने इसे ऐतिहासिक बनाया।
इंदिरापुरम स्थित मोनार्क हैबिटेट सेंटर में प्रतिभागियों के लिए गाला डिनर आयोजित किया गया। चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन में सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ।
सम्मेलन में डॉ हेमंत उमरजी, डॉ राजीव देसाई, डॉ एन गुरूराज, डॉ सुजाता मोहंती, डॉ शीतल चौधरी, डॉ अजय सिंह परिहार, डॉ गिगी थॉमस, डॉ पुनीत आहूजा, डॉ मनु ढिल्लन, डॉ गौरव सिंह, डॉ वीरेन्द्र सिंह, डॉ जुनैद अहमद और डॉ वरुण कुंटे सहित विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए।
कार्यक्रम में 400 से अधिक साइंटिफिक सेशन, रिसर्च प्रेजेंटेशन, ई-पोस्टर और कार्यशालाएं आयोजित की गईं, जिन्हें प्रतिभागियों ने उपयोगी बताया।
डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ देवी चरण शेट्टी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, कमेटी, स्टाफ और विद्यार्थियों का आभार जताया। समापन पर विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
आईएओएमआर के प्रेसिडेंट डॉ प्रशांत शेनॉय और जनरल सेक्रेटरी डॉ अविनाश तेजस्वी ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *