लोकतंत्र वाणी / संवाददाता
ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा, गामा और जीटा स्थित पार्कों में प्राधिकरण द्वारा 38 एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं, जिससे पार्कों में रोशनी व्यवस्था बेहतर हो गई है और चारों ओर पर्याप्त प्रकाश पहुंच रहा है।
सोमवार को सेक्टर जीटा-2 में आयोजित कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इन हाईमास्ट लाइटों को सेक्टरवासियों को समर्पित किया। उन्होंने प्राधिकरण के इस कार्य की सराहना करते हुए क्षेत्र की समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का आश्वासन दिया।
प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि अन्य सेक्टरों के पार्कों में भी जल्द एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।
कार्यक्रम में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग से वरिष्ठ सौरभ भारद्वाज और प्रबंधक वी.वी. राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

