गाजियाबाद की तीन इकाइयों को राज्य स्तरीय पुरस्कार

गाजियाबाद की तीन इकाइयों को राज्य स्तरीय पुरस्कार
लोकतंत्र वाणी / संवाददाता
गाजियाबाद।
29 मार्च 2026 को कानपुर के चंद्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर परिसर, नवाबगंज में आयोजित कार्यक्रम में जनपद गाजियाबाद की तीन औद्योगिक इकाइयों अल नासिर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, थर्मोकोल होम अप्लायंसेज लिमिटेड और भवानी फायर प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड—को वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश प्रादेशिक पुरस्कार योजना में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन राकेश सचान द्वारा पुरस्कार स्वरूप क्रमशः 50,000 रुपये तथा 25,000-25,000 रुपये के चेक, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई।
अल नासिर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को मध्यम उद्योग श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि थर्मोकोल होम अप्लायंसेज लिमिटेड और भवानी फायर प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड को विशिष्ट गुणवत्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय कानपुर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राकेश सचान ने गाजियाबाद में तैयार हो रहे गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की सराहना करते हुए प्रदेश के विकास में एमएसएमई क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, गाजियाबाद आशुतोष सिंह ने तीनों इकाइयों को प्रादेशिक पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *