लोकतंत्र वाणी / संवाददाता
अपराधियों पर कसा शिकंजा, कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर ऐतिहासिक सुधार हुए हैं। 2017 से अब तक डकैती, लूट, दंगा, हत्या, अपहरण और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में 85% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और पुलिस की सक्रियता ने माफिया और अपराधियों की कमर तोड़ दी है।
अपराधों में ऐतिहासिक गिरावट
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, योगी सरकार के कार्यकाल में अपराधों में भारी कमी आई है—
डकैती: 84.41% घटावट
लूट: 77.43% की कमी
अपहरण, दहेज हत्या और बलात्कार के मामलों में भी उल्लेखनीय गिरावट
तकनीकी संसाधनों जैसे सीसीटीवी सर्विलांस और स्मार्ट पुलिसिंग की मदद से अपराधियों की धरपकड़ तेज हुई है।
माफिया राज खत्म, अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई
योगी सरकार ने माफियाओं, गैंगस्टरों और भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है—
₹142 अरब से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त
68 बड़े माफिया और 1500 सहयोगियों पर मामले दर्ज
617 अपराधियों की गिरफ्तारी, 752 पर गैंगस्टर एक्ट लागू
उत्तर प्रदेश में सुरक्षित माहौल
योगी सरकार के शासन में उत्तर प्रदेश विकास और सुरक्षा दोनों मोर्चों पर आगे बढ़ रहा है। सख्त कानून और प्रभावी पुलिसिंग से आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यूपी अब अपराध मुक्त राज्य बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।