लोकतंत्र वाणी / संवाददाता
महिला सुरक्षा में यूपी नंबर वन, योगी सरकार की सख्त नीतियों का असर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सुरक्षा के मामले में देश में सबसे आगे है। प्रदेश में महिला एवं बाल अपराधों के निस्तारण की दर 99.42% है, जो पूरे देश में सर्वोच्च है। योगी सरकार की कड़े कानून, सख्त प्रशासन और विशेष अभियानों की वजह से उत्तर प्रदेश को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य घोषित किया गया है।
महिला सुरक्षा के लिए बड़े कदम
हर जिले में विशेष महिला थानों की स्थापना, अन्य थानों में भी महिला थानाध्यक्षों की तैनाती
मिशन शक्ति 5.0, ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डिस्ट्रॉय, ऑपरेशन बचपन जैसे बड़े अभियान
27,425 मामलों का निस्तारण, जिसमें पॉक्सो एक्ट के तहत 11,254 मामलों और 3,775 दहेज हत्या के मामलों में दोषियों को सजा
पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 2,16,450 पुलिसकर्मियों की भर्ती, जिसमें 27,178 महिला पुलिसकर्मी शामिल
10,378 महिला बीट का आवंटन और 100 पिंक पुलिस बूथ की स्थापना
रात्रि सुरक्षा और टेक्नोलॉजी का उपयोग
महिलाओं की सुरक्षा के लिए रात्रि एस्कॉर्ट सुविधा शुरू की गई, जिसके तहत रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक 346 महिला पीआरवी वाहनों ने 3,237 महिलाओं को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया। इसके अलावा, साइबर सेल और डेटा एनालिटिक्स सेंटर की मदद से अपराधों पर तेज़ी से कार्रवाई की जा रही है।
योगी सरकार की सख्त नीतियों और आधुनिक सुरक्षा तंत्र के चलते यूपी महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य बनकर उभरा है।