लोकतंत्र वाणी / संवाददाता
बागपत। भारतीय वैश्य परिवार महासंघ की कोर कमेटी की बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव गुप्ता पुट्ठी ने संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित गुप्ता, महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु अग्रवाल, महिला राष्ट्रीय महामंत्री डॉ भावना की संस्तुति पर नव मनोनीत पदों की घोषणा करते हुए गाजियाबाद निवासी वरिष्ठ समाजसेवी राजेश गुप्ता को पश्चिम उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष, मैनपुरी निवासी सोनम अग्रवाल को महिला इकाई की पश्चिम उत्तर प्रदेश की अध्यक्षा, मेरठ निवासी कविता गुप्ता को उपाध्यक्षा ओर मेरठ के सरस्वती लोक निवासी नीतू गुप्ता को मेरठ जनपद की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव गुप्ता पुट्ठी ने कहा कि, नव मनोनीत पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को अपने उद्देश्य पूरे करने में सहयोग मिलेगा।इस अवसर पर नव मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में संरक्षक जय भगवान गर्ग, राकेश गर्ग, डॉ योगेश जिन्दल, डॉ सारिका अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, डॉ अमर गर्ग, राजीव जैन, राममोहन गुप्ता, अमित मित्तल, योगेश गुप्ता, नितिन गुप्ता, एड रामकुमार अग्रवाल, विवेक गुप्ता, रिची गर्ग, प्रियंका गोयल, शालू गुप्ता, निधि गुप्ता आदि सामिल रहे।