लोकतंत्र वाणी / ब्यूरो
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश उघोग व्यापार संगठन महिला मोर्चा ने नव आगुंतक थाना प्रभारी जय भगवान से थाने जाकर विस्तार से चर्चा करते हुए महिलाओं की सुरक्षा नगर की कानून व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि नजीबाबाद एक आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है और यहां आपसी सौहार्द से शान्ति व्यवस्था कायम है लेकिन फिर भी ठंड के मौसम में जल्दी बाजार बंद हो जाता है इसके लिए रात्रि में गश्त तेज करने मुख्य मार्गों पर रात्रि में पेट्रोलिंग करने तथा महिलाओं की सुरक्षा और महिला व्यापारियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए इसके लिए थाना प्रभारी नजीबाबाद ने आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए महिलाओं के सम्मान के लिए पुलिस प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद है और सभी के सहयोग से मिलजुलकर काम किया जाएगा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उघोग व्यापार संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती बिन्दु सर्राफ सुबोध महेंद्रा वितेश चन्द्रा सुनीता गुप्ता स्वाति अग्रवाल सुमन वर्मा गीता राज आदि मौजूद रहे और सभी ने पुष्प भेंट किया।