लोकतंत्र वाणी / संवाददाता
आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के क्षेत्रांतर्गत ताजगंज-प्रथम वार्ड में दिनांक 30.03.2026 को एक अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।
मनोज कुमार द्वारा प्राचीन देवी मंदिर के पास, शमशाबाद रोड, राजपुर चुंगी, ताजगंज प्रथम वार्ड, आगरा में बिना मानचित्र स्वीकृति के कराए गए निर्माण पर उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-28क (1) के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता के नेतृत्व में सुपरवाइजर व प्रवर्तन टीम द्वारा सचल दस्ते के सहयोग से संपन्न की गई।

