डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर आधारित गोष्ठी का आयोजन

मछरेहटा ब्लॉक सभागार में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, व्यक्तित्व और कृतित्व पर हुई चर्चा

लोकतंत्र वाणी / संवाददाता

मछरेहटा / सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार दोपहर मछरेहटा ब्लॉक सभागार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव ने भाग लिया, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष के. पी. सिंह ने की। संचालन मंडल महामंत्री विमलेन्द्र अवस्थी ने किया।

गोष्ठी में डॉ. मुखर्जी के विचारों, उनके राष्ट्रवादी दृष्टिकोण और संगठन निर्माण में योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने उनके बलिदान को देश की एकता व अखंडता का मजबूत आधार बताया।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सुनीता यादव, मंडल महामंत्री हरि बख्श सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल, सुनील अवस्थी, गया प्रसाद, शशिकांत तिवारी, रिंकू दीक्षित सहित बड़ी संख्या में मंडल कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *