कांग्रेस ने घोषित किए सभी ब्लॉक अध्यक्ष संगठन सृजन को नई गति

लोकतंत्र वाणी / संवाददाता

बुलंदशहर। संगठन सृजन अभियान को गति देते हुए कांग्रेस पार्टी ने जनपद बुलंदशहर के सभी ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की सहमति के बाद जिले की पूरी ब्लॉक अध्यक्ष सूची जारी की गई है।

घोषित सूची के अनुसार बुलंदशहर ब्लॉक से दिलशाद खान, शिकारपुर से विकास शर्मा (चित्सौन), पहासू से राजकुमार बघेल (कनेनी), दानपुर से पवन कुमार जाटव (अकरबास), डिबाई से योगेश प्रताप राघव (गाड़िया सुल्तानपुर), अनूपशहर से लक्ष्मी नारायण शर्मा (खनोदा) को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त जहांगीराबाद से संजय शर्मा, लखावटी से इंसाफ सैफी, स्याना से धर्मेंद्र सिरोही, ऊंचागांव से सुभाष राणा, बीबी नगर से रिक्की सिरोही, अगौता से प्रमोद कौशिक, गुलावटी से देव शर्मा, सिकंदराबाद से सतीश शर्मा, खुर्जा से फिरोज खान और अरनिया से हरिकिशन को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस अब ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर तक संगठित होकर बूथ स्तर पर मजबूत कार्यकर्ता तैनात करेगी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में एक सशक्त कदम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *