लोकतंत्र वाणी/संवाददाता
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा खेल में करियर के अवसर विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मनु मिश्रा प्राचार्य टी एम आई एम टी कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। लेफ्टिनेंट प्रोफेसर डॉ संदीप कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत पौधा भेंट कर किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक युग में शारीरिक शिक्षा एवं खेल में आने वाली नई तकनीक प्रयुक्त नवीन तकनीक के बारे में जागरूक करना था। मुख्य वक्ता डॉ मनु मिश्रा ने सभी छात्रों को आधुनिक युग में शारीरिक शिक्षा एवं खेल में प्रयुक्त नवीन तकनीक और साथ ही साथ खेल में अपने करियर को बनाने के बारे में जानकारी दी, इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।