डॉ.अतुल कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट, ‘राष्ट्र अनुभूति’ पुस्तक भेंट की

लोकतंत्र वाणी / संवाददाता

लखनऊ। सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपनी पुस्तक ‘राष्ट्र अनुभूति’ की प्रति मुख्यमंत्री को भेंट की।

डॉ. अतुल कृष्ण ने बताया कि ‘राष्ट्र अनुभूति’ ओजस्वी और क्रांतिकारी विचारों का संकलन है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित है। यह पुस्तक उन ज्ञात-अज्ञात क्रांतिकारियों को समर्पित है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इसमें चरित्र निर्माण के जरिए राष्ट्र निर्माण पर गहन विश्लेषण किया गया है, जो खासतौर पर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

बैठक के दौरान डॉ. अतुल कृष्ण ने सुभारती समूह द्वारा शिक्षा, सेवा, संस्कार और राष्ट्रीयता के मंत्र के साथ किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘राष्ट्र अनुभूति’ पुस्तक स्वीकार करते हुए इसे सराहा और डॉ. अतुल कृष्ण द्वारा चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने डॉ. अतुल कृष्ण को राष्ट्रहित में इसी प्रतिबद्धता से कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मोहित वाधवा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *